डब्ल्यूटीसी बिल्डर की वादाखिलाफी से निवेशकों की मुश्किलें बढ़ी, न्याय की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (17 मार्च, 2025): नोएडा के सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में सोमवार को करीब 350 निवेशकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डब्ल्यूटीसी बिल्डर पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए। निवेशकों का कहना है कि उन्होंने डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की प्लॉट स्कीम में निवेश किया था, जिसमें सेक्टर-110 और 114 में प्लॉट देने और निश्चित रिटर्न का वादा किया गया था। लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद न तो प्लॉट मिला और न ही तयशुदा रिटर्न।

समझौते के बाद भी नहीं मिला पूरा हक
बायर्स ने बताया कि जब उनके प्रदर्शन का कोई असर नहीं हुआ, तो जुलाई 2024 में डब्ल्यूटीसी और भूटानी इंफ्रा के बीच एक समझौता हुआ। इसमें निवेशकों को भरोसा दिलाया गया कि उनके पैसे नहीं डूबेंगे और उन्हें नए समझौते के तहत कुछ रकम रिफंड की जाएगी या किसी अन्य प्रोजेक्ट में जगह दी जाएगी। नवंबर और दिसंबर में कुछ बायर्स को पैसा भी मिला, लेकिन जनवरी 2025 से फिर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
निवेशकों की मांग – सरकारी एजेंसियां लें संज्ञान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बायर्स ने सरकार और संबंधित विभागों से अपील की कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें न्याय दिलाएं। बायर्स का कहना है कि डब्ल्यूटीसी बिल्डर के खिलाफ ईडी जांच कर रही है और इसके प्रमोटर आशीष भल्ला 14 दिन की रिमांड पर हैं। बायर्स ने मांग की कि उन्हें उनका हक दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।