दिल्ली विधानसभा में नव-निर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (17 मार्च 2025): दिल्ली विधानसभा में निर्वाचित विधायकों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और ज्ञानवर्धक बनाने के उद्देश्य से 18 मार्च 2025 से दो दिवसीय अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को संसदीय प्रक्रियाओं, कानून निर्माण, और विधानसभा की कार्यप्रणाली की गहरी समझ प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विधायकों को उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद करेगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान संसदीय विशेषज्ञ, संविधानविद, और अनुभवी प्रशासक विधायकों को विधायी प्रक्रिया, नीतिगत निर्णय, और सदन में संवाद कौशल पर मार्गदर्शन देंगे। इस आयोजन से विधायकों को अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलेगी और वे अपने क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रभावी रूप से विधानसभा में प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।