नोएडा (15 मार्च, 2025): लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार (16 मार्च 2025) को नोएडा महानगर और गौतमबुद्धनगर जिले के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा करेगी। यह बैठक रविवार दोपहर 2 बजे तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगी।
इस बैठक में चुनाव अधिकारी नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा करेंगे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नोएडा में अध्यक्ष पद के लिए कुल 35 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि ग्रेटर नोएडा से जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
भाजपा संगठन में ये नियुक्तियां बहुत अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि आने वाले चुनावों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नए अध्यक्षों के चयन से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही नए अध्यक्षों के नाम घोषित होंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।