होली पर यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 2411 वाहनों का ई-चालान

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (15 मार्च 2025): होली के अवसर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 2411 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि 11 वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विशेष अभियान गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और यातायात पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में चलाया गया। 14 मार्च को किए गए इस अभियान में मैनुअल चेकिंग के तहत 1225 चालान और ISTMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों की मदद से 1186 चालान किए गए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने बिना हेलमेट चलने पर 1356 चालान, तीन सवारी बैठाने पर 216 चालान, विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 189 चालान, और ड्रिंक एंड ड्राइव के 17 मामलों में कार्रवाई की।

गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया था, जिससे यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही है, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।