शाहदरा के गांधी नगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
शनिवार शाम दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर इलाके के ज्ञान मोहल्ला की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
अधिक पढ़ें...