दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, तेज हवाओं ने गिराया तापमान
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश और उसके बाद चली तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। शनिवार तड़के कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला।
अधिक पढ़ें...