दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्राम शाहपुर में नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (11 अप्रैल 2025): दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार, 11 अप्रैल को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने नवनिर्मित सड़क का शुभारंभ किया। इस नई सड़क के निर्माण से गांव के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि अब उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

विधायक तेजपाल नागर ने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह सड़क न केवल गांव को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि दादरी विधानसभा का हर गांव, हर गली और हर घर विकास की मुख्यधारा से जुड़ा रहे।

इस मौके पर विधायक ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से भी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “आज ग्राम शाहपुर (दादरी विधानसभा) में नवनिर्मित सड़क का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को एक और विकास की सौगात दी। यह सड़क आवागमन के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक प्रगति का माध्यम बनेगी। जनता का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक नागर का आभार जताया और कहा कि यह सड़क लंबे समय से जरूरी थी। इसके निर्माण से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की फसल परिवहन, और सामान्य जनजीवन सभी में सुधार देखने को मिलेगा।

दादरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की यह एक और महत्वपूर्ण कड़ी है, जो क्षेत्र को एक समृद्ध और सुविधाजनक भविष्य की ओर ले जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।