जनकपुरी गड्ढा हादसा: बाइक सवार की मौत पर चार्जशीट दाखिल
राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में द्वारका कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला उस समय का है जब एक बाइक सवार खुले गड्ढे में गिरकर अपनी जान गंवा बैठा था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
अधिक पढ़ें...