वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना या बदलवाना है? गौतमबुद्ध नगर में पांच हेल्पलाइन नंबर जारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (26 November 2026): गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मतदाता अब फोन के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और किसी भी प्रकार के संशोधन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित किया गया है, जो 17 नवंबर 2026 से संचालित है।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए 0120-2978701, 0120-2978702, 0120-2978703, 0120-2978705 और 0120-2978706 नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा मतदाता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के तहत इन नंबरों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन की इस पहल से मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी और उन्हें सामान्य जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।