वाराणसी की ‘लेडी सिंघम’ IPS नीतू कादयान का गौतमबुद्धनगर तबादला, संभालेंगी नई जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (26/11/2026): वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी गोमती के पद पर तैनात IPS अधिकारी नीतू कादयान का तबादला गौतमबुद्धनगर कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें गौतमबुद्धनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीतू कादयान वाराणसी में अपनी सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मामलों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके सख्त पुलिसिंग अंदाज के चलते उन्हें स्थानीय स्तर पर ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी पहचान मिली।

अब गौतमबुद्धनगर में उनकी तैनाती के बाद पुलिस विभाग में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं। ऐसे में नई जिम्मेदारी के तहत उनकी कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर सभी की नजर रहेगी।

वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी गोमती के पद पर अब किस अधिकारी को तैनात किया जाएगा, इस संबंध में शासन के अगले आदेश का इंतजार है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।