करावल नगर में सड़क पर नमाज से रास्ता जाम, स्थानीय लोगों को हुई काफी परेशानी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (12 मार्च 2025): दिल्ली के करावल नगर स्थित श्रीराम कॉलोनी, ई-ब्लॉक, गली नंबर 6 में सड़क पर नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना दिन में तीन से चार बार सड़क और गली में नमाज पढ़ी जाती है, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस कारण न केवल आने-जाने में दिक्कत होती है, बल्कि स्थानीय निवासियों को अपने ही घर में कैद होकर रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
स्थानीय हिंदू निवासियों का आरोप है कि यह उनकी आजादी का हनन है और सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध करना कानून का उल्लंघन है। कई लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सार्वजनिक स्थानों का धार्मिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होता रहा, तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल निकाला जाए ताकि किसी भी समुदाय को असुविधा न हो और क्षेत्र में शांति बनी रहे।
इस मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बनता जा रहा है। कुछ स्थानीय संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर अतिक्रमण करार दिया है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन यदि समय रहते इस समस्या का हल नहीं निकला, तो यह विवाद और बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए समाधान निकाला जाएगा ताकि सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान हो और कोई टकराव न हो।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।