होली के अवसर पर मेट्रो संचालन के समय सारिणी में बदलाव, जानें कब से शुरू होगी मेट्रो
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (11 मार्च 2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने होली के मौके पर मेट्रो सेवा के संचालन को लेकर विशेष घोषणा की है। 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली के दिन सुबह मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।
दोपहर 2:30 बजे से सामान्य रूप से चलेगी मेट्रो
होली के दिन दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद मेट्रो अपने सामान्य समय के अनुसार संचालित होगी। DMRC ने यात्रियों को इस अस्थायी बदलाव की जानकारी पहले ही दे दी है ताकि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें और किसी असुविधा से बच सकें।
होली के चलते हर साल लागू होता है यह नियम
होली के अवसर पर हर साल दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में कुछ घंटे का परिवर्तन किया जाता है ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस बार भी DMRC ने इसी परंपरा को जारी रखते हुए सुबह के समय सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 2:30 बजे के बाद ही मेट्रो का उपयोग करें और अपने सफर को सुचारू रूप से प्लान करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।