होली और जुम्मे की नमाज़ को लेकर नोएडा विधायक पंकज सिंह का बयान!, क्या कहा?
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (10 मार्च, 2025): इस साल होली का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा, उसी दिन जुम्मे की नमाज़ भी अदा की जाएगी। इसे लेकर शांति व्यवस्था पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सभी पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं। सभी को अपने-अपने पर्व को मनाने का अधिकार है और लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मना रहे हैं।
विधायक पंकज सिंह ने कहा, “होली का रंग इस बार 10 दिन पहले से ही हवा में उड़ने लगा है। जैसे हर बार होली होती थी, इस बार भी वैसा ही माहौल है। सभी लोग मिलकर खुशी के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।” उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और आपसी भाईचारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर कोई अपने त्योहार को शांति और प्रेम के साथ मना रहा है।
होली की शुभकामनाएं देते हुए पंकज सिंह ने कहा, “यह पर्व सभी भेदभाव को मिटाकर सबको एक समान करता है। हमें भी बड़े-छोटे का भेद मिटाकर एक समान होकर भारत माता का मस्तक ऊंचा करने के लिए एक दिशा में काम करना चाहिए।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि होली को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं और समाज में भाईचारे को मजबूत करें। लोगों का कहना है कि इस तरह के संदेश से समाज में एकता और शांति बनी रहेगी।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।