दिल्ली के गाजीपुर में गोलीबारी से दहशत, युवक की हत्या
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (10 मार्च 2025): दिल्ली के गाजीपुर इलाके में देर रात एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी, जब बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इलाके की फूल मंडी के पास हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो गाजीपुर का ही निवासी था। उसे एक गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमलावर किस रास्ते से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस दिशा में फरार हुए।
इस वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। मामले की जांच तेजी से की जा रही है, ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके और इलाके में शांति कायम हो सके।
हत्या के बाद परिजनों ने शव को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों एवं परिवार के लोगों के द्वारा नेशनल हाईवे 24 पर बैठकर शव के साथ धरना किया जा रहा है। धरना के कारण नेशनल हाईवे की दोनों तरफ के सड़क जाम हो गए हैं। प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। परिजन और स्थानीय लोगों को कहना है कि अपराधियों को पड़कर जल्द से जल्द फांसी दी जाए या फिर भी चौराहे पर गोली मार दी जाए ।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन मामले पर क्या कार्यवाही करती है और परिजनों को सरकार तथा प्रशासन से क्या आश्वासन और सहायता मिल पाती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।