दिल्ली कैबिनेट की बैठक शुरू, महिला सम्मान राशि योजना पर आ सकता है बड़ा फैसला!
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (08 मार्च 2025): दिल्ली कैबिनेट आज की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना को लागू करने की घोषणा कर सकती हैं। इस योजना के तहत दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक प्रमुख चुनावी गारंटी थी, जिसे दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान वादा किया गया था। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है।
भाजपा के नेताओं ने चुनावी रैलियों के दौरान बार-बार दावा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी और 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तक पहली किस्त महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि इस योजना की आधिकारिक घोषणा आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान की जा सकती है। इस फैसले से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है और इसे भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण एजेंडे का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।