मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ (05 मार्च 2025): सामान्य बजट 2025-26 में नारी शक्ति के सम्मान को लेकर किए गए प्राविधानों पर सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लाई गई है, जबकि कामकाजी महिलाओं के लिए 7 जनपदों में अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला किया कि आप हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं और यह विडंबना ही है हर एक बुरे कार्य के साथ आपका नाम जरूर जुड़ जाता है।

मेधावी बेटियों को मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं बेटियों के लिए नई योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार उच्च शिक्षा में हमारी जो बेटियां मेधावी हैं उनके लिए एक नई योजना रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू कर रहे हैं। इसके लिए 400 करोड रुपए की व्यवस्था हमने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जब हमने लागू किया था तब समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि यह गरीबों का उपहास है। आप हर अच्छे कार्य का विरोध करते हैं और यह विडंबना ही है हर एक बुरे कार्य के साथ आपका नाम जरूर जुड़ जाता है। इस योजना में धनराशि को 51000 से बढ़कर इस बार हमने बेटी की शादी के लिए ₹100000 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही विधवा पुनर्विवाह की राशि 11000 से बढ़कर और विधवाओं की पुत्री की विवाह की अनुमन्य राशि 10000 से बढ़कर 100000 करने का निर्णय लिया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय के लिए भी 971 करोड रुपए के बजट की व्यवस्था की गई है। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भी है। जितनी भी कामकाजी महिलाएं हैं उनके लिए हमने 7 छात्रावास खोलने का निर्णय लिया है। यह छात्रावास वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में खोले जाएंगे। यह सभी हॉस्टल पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर होंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।