“दिल्ली के दिल में फूलों की खुशबू”, “फूलों का शहर” बनाने का सपना साकार करने में जुटी NDMC
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (01 मार्च 2025): दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) ने NDMC द्वारा आयोजित दो दिवसीय फ्लावर फेस्टिवल (Flower Festival) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली को “फूलों का शहर” बनाने का उनका सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है। उन्होंने NDMC की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाकों को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने में हमेशा आगे रही है।
LG VK Saxena ने कहा, “जब मैंने मई 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल का पद संभाला था, तब मैंने कहा था कि मेरा सपना है कि दिल्ली को फूलों का शहर बनाया जाए। आज उन ढाई सालों में जो बदलाव आए हैं, वे अद्भुत हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अब रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली को एक आदर्श राजधानी के रूप में विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया था। इसमें NDMC की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि उसका क्षेत्र सबसे हरा-भरा और सुव्यवस्थित है। LG ने NDMC के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र दिल्ली के अन्य हिस्सों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है।
इस दौरान, दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक पर भी LG सक्सेना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने कुछ निर्देश दिए हैं, जिन्हें समय आने पर लागू किया जाएगा।
NDMC के इस फ्लावर फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो लोगों को आकर्षित कर रही है। आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव दिल्ली को और सुंदर व हरियाली से भरपूर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।