नोएडा के थानों में नहीं चलेगी लापरवाही, Central Noida DCP ने दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (27 November 2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जोन के सभी थानों के कार्यालयों में तैनात उपनिरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान थानों में होने वाले अभिलेखीय एवं कार्यालयी कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा न्यायालयों से संबंधित रिट एवं अन्य पत्रावलियों पर समय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने विशेष जोर दिया। महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा थानों के अभिलेखों और रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने, मालखाने एवं माल मुकदमाती का उचित प्रबंधन करने तथा जनशिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने को कहा गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी उपनिरीक्षक एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ करें। शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।