नोएडा पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल, सात ACP के बदले कार्यक्षेत्र

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (27 November 2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए सात सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के स्थानांतरण किए गए हैं। इस फेरबदल में नोएडा, सेंट्रल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और महिला सुरक्षा विभाग में नई तैनाती की गई है।

एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात संचित शर्मा को एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। वहीं, एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा डॉ. रवि शंकर को एसीपी प्रथम नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौतमबुद्धनगर में तैनात सिद्धार्थ गौतम को एसीपी प्रथम सेंट्रल नोएडा और कमलेश कान्त को एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा बनाया गया है।

इसके अलावा अनुराग कुमार सिंह को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा और शिव नारायण वैश्य को एसीपी तृतीय ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दीपांशी राठौर को एसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इस फेरबदल के साथ ही कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।