सपा में शामिल हुए मुकेश शर्मा, नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (27/11/2026): नोएडा के जाने-माने समाजसेवी, शिक्षाविद और उद्योगपति मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की प्राथमिक सदस्यता ली।
मुकेश शर्मा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नोएडा की राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मुकेश शर्मा शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह नोएडा स्थित प्रतिष्ठित प्रोमिथियस स्कूल के संचालक हैं। इसके अलावा, वह आईटी क्षेत्र की कंपनी QA इन्फोटेक के संस्थापक भी रह चुके हैं।
सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी मुकेश शर्मा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह गौरी शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही वह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने नोएडा में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास के तीन दिवसीय ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम का आयोजन कराया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।
अब मुकेश शर्मा के सपा में शामिल होने के बाद नोएडा की राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। खासकर आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित दावेदारी और पार्टी की रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।