नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का हुआ तबादला, जानें कौन बने नए पुलिस कमिश्नर?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (27 November 2026): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की कमान भी बदल गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्ध नगर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

पुलिस कमिश्नर के अलावा गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात दो महिला आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुनीति को पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।

वहीं, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को आगरा स्थित 15वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

इसके अलावा, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर नीतू का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

इस बड़े फेरबदल के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में नेतृत्व की तस्वीर बदल गई है। नए पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ के सामने साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसी प्रमुख चुनौतियां होंगी। अब सभी की निगाहें नए पुलिस कमिश्नर की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।