गाजियाबाद में रूपाली रॉय चौधरी बनीं एसीपी कोतवाली, पुलिस विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (27/11/2026): पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी को गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एसीपी कोतवाली नियुक्त किया गया है। वर्ष 2016 बैच की पीपीएस अधिकारी रूपाली रॉय चौधरी का हाल ही में मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद तबादला हुआ था। इसके बाद उन्हें कोतवाली क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

रूपाली रॉय चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वह मुजफ्फरनगर में करीब तीन साल तक तैनात रहीं। इस दौरान उन्होंने नई मंडी, फुगाना और जानसठ थानों में सेवाएं दीं। इसके अलावा वह सीओ खतौली के पद पर भी कार्यरत रहीं।

मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वह मेरठ में करीब पौने तीन साल तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

रूपाली रॉय चौधरी महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बेटियों को जागरूक करने के प्रयासों में भी सक्रिय रही हैं। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने महिला सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी की।

एसीपी कोतवाली के रूप में अब उनके पास क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।