AQI 350 पार | जो लोग दिल्ली से बाहर जा सकते हैं चले जाये | डॉक्टर्स की सलाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 November 2026): दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। बिगड़ती एयर क्वालिटी के बीच डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों के पास विकल्प है, वे कुछ समय के लिए दिल्ली से बाहर चले जाएं और प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद वापस लौटें।

अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल के वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. राजेश चावला के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने के साथ अस्पतालों की ओपीडी में सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संभव हो तो लोग कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर चले जाएं। वहीं, जो लोग शहर में रह रहे हैं, उन्हें प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

डॉक्टरों ने दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को भी बेहद खतरनाक बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखों से निकलने वाले PM2.5 कणों में क्रोमियम, स्ट्रॉन्शियम और एल्युमिनियम जैसी हानिकारक धातुएं मौजूद हो सकती हैं, जो फेफड़ों और श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

पारस हेल्थ, गुरुग्राम के पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुणेश कुमार ने बताया कि लंबे समय तक बाहर रहने वाले लोग और रोजाना यात्रा करने वाले कामकाजी लोग प्रदूषण की चपेट में अधिक आ रहे हैं। यहां तक कि पहले से स्वस्थ लोग भी प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस संबंधी परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

विशेषज्ञों ने घर के अंदर वायु प्रदूषण से बचने के लिए HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल और प्रदूषण के चरम स्तर के दौरान खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। बच्चों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि PM2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक उनकी परेशानी बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, मौजूदा प्रदूषण के कारण बच्चों में भी लगातार सूखी खांसी, छींक, नाक बंद होना, गले में जलन, घरघराहट और सांस फूलने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण से होने वाली हर श्वसन संबंधी समस्या का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से संभव नहीं है। ऐसे लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।