नई दिल्ली (22 फरवरी 2025): दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और तेजी से फैल गई, जिससे दुकानदारों को अपना सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।