ननुआ का राजपुर में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (19/10/2026): ग्रेटर नोएडा के ननुआ का राजपुर गांव में रविवार शाम दनकौर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दरोगा काजोल सिंह भदौरिया और हेड कांस्टेबल ललिता तोमर ने गांव की महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं और बालक-बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए।

पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तुरंत पुलिस की सहायता लें। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।