सड़क हादसे में मौत के मामले में अतीक अहमद को 10 साल की सजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/11/2026): बादलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में जिला न्यायालय ने दोषी अतीक अहमद को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 71 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे 8 महीने 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2017 का है। संभल के चौधरी सराय निवासी अतीक अहमद के खिलाफ बादलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने, नुकसान पहुंचाने, साक्ष्य छिपाने और गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

26 नवंबर 2026 को मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अतीक अहमद को दोषी करार देते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 71 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

इस मामले में मॉनिटरिंग सेल, बादलपुर थाना पुलिस और अभियोजन इकाई की ओर से प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई।

टिप्पणियाँ बंद हैं।