राष्ट्रीय बजरंग दल ने दो पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (26/11/2026): राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से बुधवार को दनकौर कस्बे के खेड़ा देवता मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता इंडियन हेल्थ लाइन के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने की, जबकि संचालन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री संदीप तवर ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष त्रिलोक गुर्जर नवादा ने बताया कि 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के ग्रेटर नोएडा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के दौरान संगठन की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था में जिले की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सामाजिक कार्यों में आम लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए जिला मंत्री गौरव नागर ने दनकौर निवासी देवा योगी को नगर गौरक्षक प्रमुख और अनुज योगी को नगर उप गौरक्षक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। हरमीत चौधरी ने उम्मीद जताई कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक में अमित प्रजापति, तरुण पवार, यश कुमार, सागर, रितिक नागर, सूरज सैनी, आर्यन योगी, प्रशांत चौधरी और संदीप सैनी समेत कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।