दिल्ली में पार्किंग समस्या पर LG संधू का बड़ा एक्शन प्लान, अवैध पार्किंग को लेकर सख्ती पर जोर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (08 October 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में लगातार बनी रहने वाली पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या को लेकर संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली की पार्किंग व्यवस्था और मोबिलिटी से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की गई। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि पार्किंग की अव्यवस्था और इससे पैदा होने वाले ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके।

उपराज्यपाल ने कहा कि जहां पहले से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, वहां अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही नए पार्किंग स्थल और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए। मल्टीलेवल और स्मार्ट पार्किंग परियोजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि सीमित जमीन में ज्यादा वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में दिल्ली में पार्किंग शुल्क को तर्कसंगत बनाने और यूनिफाइड पार्किंग अथॉरिटी की दिशा में आगे बढ़ने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा FASTag आधारित पार्क-एंड-राइड सुविधा का विस्तार करने की योजना पर जोर दिया गया। पार्किंग व्यवस्था से जुड़े प्रवर्तन, तकनीक और डेटा को एकीकृत करने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही गई, जिससे पार्किंग प्रबंधन अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट किया कि लक्ष्य केवल नई पार्किंग बनाना नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में बेहतर समन्वय और तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसके जरिए दिल्ली की सड़कों पर अनावश्यक वाहनों का दबाव कम करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए पार्किंग और मोबिलिटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान को जमीन पर तेजी से लागू करने पर जोर दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।