त्योहारी सीजन में पुरानी दिल्ली के बाजारों में बदलेगी तस्वीर! जाम-अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त एक्शन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 October 2026): त्योहारी सीजन से पहले पुरानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों में जाम, अतिक्रमण और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर दिल्ली व्यापार महासंघ (पंजी.) के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव, IPS से मुलाकात की। बैठक में मोरी गेट, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, कुतुब रोड, तेलीवाड़ा और लाहौरी गेट में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़, सड़कों और पटरी पर अतिक्रमण तथा आपातकालीन सेवाओं की सुगम आवाजाही को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों में व्यवस्थित यातायात और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
स्पेशल कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि त्योहारी सीजन के दौरान इन क्षेत्रों में जमीन पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जाम और अतिक्रमण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे अतिक्रमण रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा हो या दुकानदारों द्वारा सड़क और सार्वजनिक स्थान घेरकर किया गया हो, पुलिस द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दिल्ली व्यापार महासंघ ने दिल्ली पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि उद्देश्य किसी वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्थित बाजार, सुगम यातायात और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली व्यापार महासंघ (पंजी.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर, भोला राम मार्केट, मोरी गेट के चेयरमैन चंद्र भूषण गुप्ता, भारत भूषण, अनुज गुप्ता, लांबा जी, दीपांशु कपूर सहित MASTA के सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।