नई दिल्ली (18 फरवरी 2025): भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके स्थान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 19 फरवरी 2025 से अपना कार्यभार संभालेंगे।
राजीव कुमार का कार्यकाल और योगदान
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण चुनावों का संचालन किया, जिनमें 2024 का लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव शामिल थे। उनके कार्यकाल में चुनाव सुधारों पर जोर दिया गया, जिसमें डिजिटल वोटर आईडी, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और महिलाओं व दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे प्रयास शामिल हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।