नई दिल्ली (17 फरवरी 2025): नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट (T-3) पर कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय यात्री को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्री 12 फरवरी 2025 को फ्लाइट AI 356 से बैंकॉक से नई दिल्ली पहुंचा था। कस्टम विभाग ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसकी जांच की, जिसमें तस्करी का मामला सामने आया।
जांच के दौरान यात्री के सामान और व्यक्तिगत तलाशी में हीरों से जड़ा एक सोने का नेकलेस बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 40 ग्राम और बाजार में अनुमानित मूल्य 6,08,97,329 रुपये (6.08 करोड़ रुपये) है। कस्टम विभाग ने कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत नेकलेस को जब्त कर लिया, और आरोपी को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल, इस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ हो सकता है। आगे की जांच के आधार पर और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।