गाजियाबाद में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का कार्यकर्ताओं से संवाद, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Ghaziabad News (21/09/2026): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का सोमवार को गाजियाबाद में एनएच-9 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। नितिन नबीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में कार्यक्रम है।
गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एनएच-9 पर जुटे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और मयंक गोयल ने नितिन नबीन को गदा भेंट की। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विचारों और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है।
कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, जिला प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह, विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।