रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किया हमला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (21 September 2026): दिल्ली की रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर, पुत्र तुलसी राम, के रूप में हुई है। प्रदीप आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में था और जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बैरक की ओर लौटते समय जेल में बंद दो अन्य कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में प्रदीप की गर्दन पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए बीएसए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि रोहिणी की सेंट्रल जेल नंबर-10 से धारदार हथियार से घायल एक कैदी को अस्पताल लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने ‘ब्रॉट डेड’ घोषित किया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और समयपुर बादली थाने के एसएचओ जेल नंबर-10 और बीएसए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक की मेडिकल लीगल केस (एमएलसी) हासिल कर ली है और जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें शामिल दोनों कैदियों की क्या भूमिका थी।
पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में हत्या के पीछे की वजह के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जेल की कड़ी सुरक्षा के बीच हथियार आरोपियों तक कैसे पहुंचा। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावर कैदियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।