नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर क्या बोले भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (16 फरवरी 2025): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदौलिया ने गहरी संवेदना व्यक्त की और सरकार से इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें तीर्थयात्री, यात्री और दिल्ली आने वाले लोग शामिल थे।
भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में भी चार लोगों की मृत्यु हुई है, जो बेहद दुखद है। यह हादसा यात्री प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना की गहराई से जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
उन्होंने सरकार से अपील किया की घटना की संज्ञान लेते हुए जांच करें। जांच के बाद सरकार स्थिति स्पष्ट करे और जिम्मेदार लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि आगे ऐसी घटना ना हो।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।