दिल्ली LG ने 9 राज्य विश्वविद्यालयों के VC के साथ की समीक्षा बैठक, क्या रहा मुद्दा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 September 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी के 9 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उच्च शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित रखने के बजाय उसे कौशल, आय और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसे पाठ्यक्रम और शैक्षणिक माहौल विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए, जिससे पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार हों और उन्हें रोजगार के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग और शोध को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने दिल्ली से जुड़ी स्थानीय समस्याओं पर केंद्रित अनुसंधान को प्रोत्साहित करने तथा विश्वविद्यालयों की अकादमिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए मजबूत मेंटरशिप व्यवस्था, कैंपस गतिविधियों में उनकी भागीदारी और NCC तथा NSS के माध्यम से नागरिक सेवाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में योगदान बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विश्वविद्यालयों को NAAC और NIRF जैसी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं रैंकिंग प्रक्रियाओं के लिए अपनी तैयारियां मजबूत करने की बात कही गई।

उपराज्यपाल ने छात्र स्टार्टअप और नवाचार को अधिक समर्थन देने की आवश्यकता भी रेखांकित की। उनका जोर ऐसे उच्च शिक्षा तंत्र के निर्माण पर रहा, जिसमें विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ नेतृत्व, उद्यमिता और व्यावहारिक कौशल भी हासिल कर सकें। बैठक में तय प्राथमिकताओं का उद्देश्य दिल्ली के युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार की बदलती जरूरतों के लिए तैयार करना है। उपराज्यपाल के अनुसार, सशक्त और कौशलयुक्त युवा ही ‘विकसित दिल्ली’ और ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।