13 साल की किशोरी लापता, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के हतेवा गांव 13 साल की किशोरी तीन दिन से लापता, अपहरण का केस दर्ज।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के हतेवा गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 27 अगस्त की सुबह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

पुलिस की जांच में किशोरी की आखिरी लोकेशन 28 अगस्त को गाजियाबाद मेट्रो रेलवे स्टेशन के आसपास सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि किशोरी की गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

दनकौर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस गाजियाबाद के साथ आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक, संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है और किशोरी को जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 27 अगस्त की सुबह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी के घर नहीं लौटने पर उन्होंने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

पुलिस की जांच में किशोरी की आखिरी लोकेशन 28 अगस्त को गाजियाबाद मेट्रो रेलवे स्टेशन के आसपास सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि किशोरी की गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

दनकौर पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस गाजियाबाद के साथ आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक, संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है और किशोरी को जल्द बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।