Greater Noida News (29/08/2026): ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग की जांच के दौरान शराब की एक दुकान निर्धारित स्थान के बजाय दूसरी जगह संचालित होती मिली। शिकायत के आधार पर हुई जांच में यह अनियमितता सामने आई। विभाग ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। लतीफपुर गांव निवासी अंकित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि सुहेड़ी मोमदीपुर में शराब की दुकान नियमों के विपरीत संचालित की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए।
जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की स्थिति और उसके आवंटन से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की। इसमें पता चला कि संबंधित शराब की दुकान का लाइसेंस मकनपुर बांगर गांव के लिए आवंटित किया गया था, जबकि उसका संचालन निर्धारित स्थान से अलग सुहेड़ी मोमदीपुर में पाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान दुकान तय स्थान के बजाय दूसरी जगह संचालित मिली। इस संबंध में संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। विभाग का कहना है कि जवाब मिलने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच में अनियमितता सामने आने के बावजूद दुकान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।