गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में खुला पेंशनर्स कक्ष, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (29/08/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में शनिवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने फीता काटकर पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पुलिस संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता और सेवा भावना का उपयोग पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानजनक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां पेंशनर्स की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभव और सुझावों का उपयोग पुलिस व्यवस्था, जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को और मजबूत बनाने में किया जाएगा। इससे सेवानिवृत्त कार्मिकों और पुलिस संगठन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय भी स्थापित हो सकेगा।

कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की और पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स कक्ष के माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान में सुविधा मिलेगी और संगठन के साथ उनका जुड़ाव भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शैव्या गोयल, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सेवक राम यादव, रघुराज सिंह चौहान, मोहम्मद अख्तर, आर.के. सिंह और यदुराज सिंह समेत कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।