रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नए सत्र का हुआ शुभारंभ, निखिल गर्ग ने संभाला अध्यक्ष पद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/08/2026): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सत्र 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह “सृजन” ग्रेटर नोएडा स्थित किमाया ग्रैंड में आयोजित किया गया। समारोह में रोटेरियन निखिल गर्ग ने क्लब के नए अध्यक्ष, रोटेरियन राहुल शर्मा ने सचिव तथा संजय गर्ग ने कोषाध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
क्लब के मीडिया प्रभारी रोटेरियन विनोद कसाना ने बताया कि समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष ऋषि के. अग्रवाल ने पिछले सत्र में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर 7 नए सदस्यों ने भी रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट टीम से मनोज अग्रवाल, विनोद गोयल, एजी शैलेष चंद वाशने, अतुल जैन सहित कई रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सौरभ बंसल और रोटेरियन मुकेश शर्मा ने किया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष एम.पी. सिंह, शिव कुमार आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, डॉ. के.के. शर्मा, प्रवीण गर्ग, प्रीति अग्रवाल, अमित राठी, विजय वशिष्ठ, एडवोकेट सुशील भाटी, अमित गोयल, गिरीश जिंदल, मनोज नागर, देवेंद्र नागर, अंकुर गर्ग, रोटेरियन कुलदीप शर्मा, रोटेरियन विक्रमादित्य सैनी, रोटेरियन जितेंद्र चौहान, शिव कुमार गुप्ता सहित क्लब के 100 से अधिक सदस्य अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे। नए अध्यक्ष निखिल गर्ग ने क्लब की सेवा गतिविधियों को और विस्तार देने तथा समाजहित में नए प्रकल्प शुरू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह का समापन सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।