दयानतपुर आंदोलन में किसान एकता संघ की एंट्री, 1 सितंबर को जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (23/08/2026): दयानतपुर में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को किसान एकता संघ ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। रविवार को दनकौर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई बैठक में आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होने का निर्णय लिया गया।
संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, 1 सितंबर को किसान एकता संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता दयानतपुर पहुंचेंगे और किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में किसानों के साथ खड़े होंगे। संगठन ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि किसानों की समस्याओं और मांगों पर अधिकारियों की ओर से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।
किसान एकता संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन पीछे नहीं हटेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने की बात भी कही गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान चौ. सोरन प्रधान, देशराज नागर, मोहन पाल नागर, मेहरबान अली, पप्पे नागर, डॉ. इमरान खान, मनीष कोच और वाहिद भाटी समेत संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।