पहली बारिश से लिया सबक: नोएडा एयरपोर्ट में जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (23/08/2026): नोएडा एयरपोर्ट के निकास द्वार के पास अंडरपास में हुए जलभराव के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने इससे निपटने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं। बारिश के दौरान पानी के साथ मिट्टी और मलबा अंडरपास तक न पहुंचे, इसके लिए आसपास के लैंडस्केपिंग क्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है।

अंडरपास के आसपास ढलान वाले हिस्सों को व्यवस्थित करने के साथ वहां रेत से भरे बोरे और सुरक्षा जाल लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बारिश के पानी के बहाव को नियंत्रित करना और मिट्टी व मलबे को नीचे आने से रोकना है। प्रबंधन की ओर से जल निकासी व्यवस्था की भी दोबारा समीक्षा की जा रही है।

तेज बारिश के समय अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए अस्थायी हाई कैपिसिटी ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर यह व्यवस्था पानी को तेजी से बाहर निकालने में मदद करेगी। एयरपोर्ट प्रबंधन का लक्ष्य है कि बारिश के मौजूदा मौसम में ही जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन के बाद हुई पहली तेज बारिश में अंडरपास में पानी भर गया था। इसके बाद जलभराव के कारणों का आकलन कर लैंडस्केपिंग और ड्रेनेज व्यवस्था में आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रबंधन भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए जल निकासी तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दे रहा है।

सुधार कार्यों के साथ एयरपोर्ट परिसर की खूबसूरती पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए फूलों और सजावटी पौधों की नई फुलवारियां विकसित की जा रही हैं। इससे परिसर का लैंडस्केप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।