Ghaziabad News (18/08/2026):गाजियाबाद जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने राजस्व, पुलिस, नगर निकाय और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। तीनों तहसीलों में कुल 119 शिकायतें दर्ज हुईं।
सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। यहां 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह सहित तहसील और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लोनी तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम दीपक सिंघनवाल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां 35 मामले सामने आए, जिनमें चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई के निर्देश दिए।
मोदीनगर तहसील में एसडीएम कोमल पंवार की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। यहां सबसे अधिक 61 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार के अलावा राजस्व, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तीनों तहसीलों में प्राप्त कुल 119 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।