नागपंचमी पर शिवभक्ति में डूबा नोएडा, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (17/08/2026): नोएडा में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के संयोग पर सोमवार सुबह से ही प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।

सेक्टर-49 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सर्फाबाद के प्राचीन शिव मंदिर, कलरिया बाबा मंदिर, सेक्टर-2 के लाल मंदिर और सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। कई भक्त अपने साथ बेलपत्र, दूध, जल, धतूरा और पुष्प लेकर आए और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक किया।

सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई और लोगों को कतार के माध्यम से दर्शन कराए गए। मंदिर प्रबंधन की टीम लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखती रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सर्फाबाद स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत कई अन्य शिवालयों में भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। सावन सोमवार और नागपंचमी एक साथ पड़ने से इस बार धार्मिक उत्साह और अधिक नजर आया। सुबह से ही मंदिरों के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई। मंदिर परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई। पुलिस और मंदिर प्रबंधन की टीम ने मिलकर श्रद्धालुओं की आवाजाही और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।