नोएडा स्टेडियम में गूंजेगी गुरबाणी, दो दिवसीय भव्य समागम की तैयारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (26 November 2026): नोएडा में 28 और 29 नवंबर को भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। ‘आओ प्यारिओ दशमेश जी वल्ल मुड़िए’ लहर के तहत श्री गुरु नानक देव जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’ का आयोजन सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में किया जाएगा।
सरबत दा भला और समूह साध संगत नोएडा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दो दिवसीय समागम में प्रसिद्ध गुरमत प्रचारक भाई रणजीत सिंह खालसा ढडरियां वाले संगत को गुरबाणी और गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ेंगे।
समागम दोनों दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान भव्य कीर्तन दरबार सजेगा और अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम आयोजित किया जा रहा है।
इसके अलावा 29 नवंबर को शाम 5 बजे सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतमबुद्ध नगर का विशेष सहयोग रहेगा। समागम का सीधा प्रसारण यूट्यूब, EMMPEE और दमदमा टीवी के फास्टवे चैनल नंबर 587 पर भी किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि समागम का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरबाणी, आध्यात्मिकता, मानवता, सेवा और आपसी भाईचारे से जोड़ना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह सग्गू, सचिव डिंपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह एवं प्रिंट व सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह उपस्थित रहे।
आयोजकों ने नोएडा एवं एनसीआर के सभी धर्मों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित समागम में शामिल होकर गुरबाणी और आध्यात्मिक संदेशों का लाभ उठाने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।