RWA डेल्टा-1 ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा कम्युनिटी सेंटर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। RWA डेल्टा-1 की ओर से कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान तिरंगा फहराया गया, राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अहलकार प्रधान ने की, जबकि फेडरेशन ऑफ RWAs के संरक्षक रंजीत प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन RWA डेल्टा-1 के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने किया। उन्होंने सभी सेक्टरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
RWA की ओर से समाज के लिए सक्रिय रूप से योगदान देने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ-साथ वर्तमान समय में नागरिकों की जिम्मेदारियों पर भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में धनप्रकाश शर्मा, रणधीर भाटी (संरक्षक), कैप्टन होशियार सिंह, अनुराग दूबे, महासचिव दीवान शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष सिंहराज, उपाध्यक्ष पंकज नागर, रामसेवक गुप्ता, विजय मिश्रा, सुबीर घोष, अजयवीर, कुलदीप रॉय, अरविंद शर्मा, रनवीर यादव, राकेश गुप्ता, मुनेश कुमारी, नीलम मिश्रा, सरोज तोमर, कान्तिपाल एवं डीएस नेगी सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।
समारोह के समापन अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने तथा सेक्टर डेल्टा-1 को स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श सेक्टर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सेक्टरवासियों, RWA पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।