दिल्ली के निगम स्कूल में छात्रा पर बंदरों का हमला, घायल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (12 August 2026): पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव स्थित दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक प्रतिभा विद्यालय में बुधवार सुबह एक छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। स्कूल पहुंची वर्षा कुमारी पर अचानक बंदरों ने हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई। घटना स्कूल परिसर में होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में भी इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूल परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ हैं, लेकिन लंबे समय से इनकी छंटाई नहीं हुई है। पेड़ों की घनी शाखाओं के बीच बंदर अक्सर छिपे रहते हैं और मौका मिलते ही बच्चों पर हमला कर देते हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पेड़ों की छंटाई के लिए नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई और बंदरों से बचाव के इंतजाम किए जाते तो छात्रा के साथ हुई घटना को टाला जा सकता था। स्कूल परिसर में बंदरों की मौजूदगी लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम और स्कूल प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की जा रही है।
घटना के बाद स्कूल में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि घायल छात्रा को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बच्चों के स्कूल परिसर में सुरक्षित माहौल और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।