सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 August 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज, सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव है और सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और अस्पताल की सभी आवश्यक सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, डॉक्टरों के व्यवहार और उपचार व्यवस्था को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए तथा जहां भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार का प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों में नियमित निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि राजधानी के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर बनाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।