कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, 1 अगस्त से नए दाम लागू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (01 August 2026): महीने के पहले दिन आम लोगों और कारोबारियों के लिए एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये तक की कटौती की है, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट 1 अगस्त से पूरे देश में लागू हो गए हैं।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2,738 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2,930 रुपये का था। वहीं पटना में इसकी कीमत 3,227 रुपये से घटकर 3,018 रुपये और लखनऊ में 3,052.50 रुपये से घटकर 2,860.50 रुपये हो गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। जुलाई और अगस्त की कटौती को मिलाकर दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है।

दूसरी ओर घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें पहले की तरह ही बरकरार रखी गई हैं। वहीं उज्ज्वला योजना के उन लाभार्थियों को अगस्त से 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी, जिन्होंने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच इस वित्तीय वर्ष के चार सब्सिडी वाले सिलेंडर पहले ही ले लिए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को अब सामान्य उपभोक्ताओं की कीमत पर ही सिलेंडर खरीदना होगा।

देश के विभिन्न शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी अंतर बना हुआ है। लेह में 14.2 किलो का सिलेंडर सबसे महंगा 1,196.50 रुपये का है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये है। बेंगलुरु में सिलेंडर 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, लखनऊ में 976.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये का मिल रहा है। घरेलू गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने से आम उपभोक्ताओं को राहत के लिए अभी और इंतजार करना होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।