“जंतर-मंतर पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले, छात्र आंदोलन को लेकर क्या बोले
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (21 जुलाई 2026): संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने जंतर-मंतर स्थित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना स्थल का दौरा किया। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और घायल छात्रों का हालचाल जाना।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शरद पवार और सुप्रिया सुले ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे छात्रों की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
शरद पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छात्रों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी मांगों को संसद से लेकर सड़क तक उठाती रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों में जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लगातार समर्थन दिया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने बयान में शरद पवार और सुप्रिया सुले के दौरे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई और दबाव के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने दोहराया कि पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने, प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग आगे भी उठाई जाती रहेगी।
(Keywords: Jantar Mantar Protest, Sharad Pawar, Supriya Sule, Student Protest, Paper Leak)
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।