दिल्ली की रामलीलाओं को मिलेगा एमसीडी का पूरा सहयोग, आयुक्त संजीव खिरवार ने दिया आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 जुलाई 2026): राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीलाओं की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को श्री रामलीला महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त संजीव खिरवार से मिला। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने रामलीला आयोजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने निगम आयुक्त से आग्रह किया कि रामलीला मंचन के लिए नगर निगम के मैदान आयोजकों को कम से कम 40 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएं, ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। इसके अलावा 25 अगस्त से 25 अक्टूबर तक रामलीलाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर और होर्डिंग लगाने की अनुमति देने की भी मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने रामलीला स्थलों पर डीडीटी पाउडर एवं मलेरिया-डेंगू रोधी दवाओं का छिड़काव, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था, आसपास स्ट्रीट लाइटों की सुचारु व्यवस्था तथा पिछले वर्ष की तरह क्षेत्रीय जोनल कार्यालयों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का भी अनुरोध किया।

महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में रामलीला मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा।

निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दिल्ली नगर निगम रामलीला आयोजकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निगम आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों अर्जुन कुमार, सुभाष गोयल, जत्थेदार अवतार सिंह एवं संजय जैन ने निगम आयुक्त को हनुमान जी की गदा, प्रभु श्रीराम का स्मृति-चिह्न तथा रामायण भेंट कर सम्मानित किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।